मानव जीवन को सफल बनाने में विद्यालय और शिक्षक का योगदान

मानव जीवन को सफल बनाने में विद्यालय और शिक्षक का योगदान

 

संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को अभिभावक शिक्षक सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें अभिभावकों से पठन- पाठन को लेकर राय ली गई। इसके साथ ही बेहतर पढाई करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि विद्यालय सिर्फ पुस्तकीय ज्ञान का माध्यम नहीं है, बल्कि सभी प्रकार की ज्ञान प्राप्ति के अवसर और सुविधा यहां उपलब्ध है। मानव जीवन को सफल बनाने में सबसे बड़ा योगदान विद्यालय और शिक्षक का होता है। शिक्षा ही चुनौतियों का सामना करने एवं प्रतियोगिता के इस चुनौतीपूर्ण माहौल से निपटने का सरल एवं सही तरीका है। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में अच्छे शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अच्छे शिक्षक अच्छे स्तर की शिक्षा प्रदान करने और जीवन से अंधकार, भय, सभी संदेहो को मिटाने और इस बड़े संसार में खूबसूरत भविष्य बनाने में मदद करते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, अशोक चौबे, बलराम उपाध्याय, संजीत राय, घनश्याम त्रिपाठी, अष्टभुजा त्रिपाठी, अविनाश श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।

Previous articleस्वच्छ भारत मिशन नगरीय 2.0 के अंतर्गत मेरी लाइफ
Next articleगोरखपुर ट्रैफिक पुलिस ने अवैध डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here