शहर में फायरिंग की सूचना पर हलकान हुई पुलिस, पुलिस की जांच पड़ताल में झूठी निकली फायरिंग की सूचना।
-डायल 112 नंबर पर मड़या मोहल्ले में मकान पर फायरिंग करने की दी सूचना
-सीओ,कोतवाल और डायल 112 नंबर की टीम ने पहुंच कर की जांच पड़ताल
-पुलिस की जांच पड़ताल में झूठी निकली फायरिंग की सूचना
संतकबीरनगर।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मड़या मोहल्ले में सोमवार की रात एक व्यक्ति के मकान पर फायरिंग किए जाने की सूचना से पुलिस हलकान हुई। सूचना पर सीओ, कोतवाल और डायल 112 नंबर की टीम ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस की जांच में फायरिंग की सूचना झूठी निकली। उसके बाद पुलिस ने राहत महसूस की।
शहर के मड़या मोहल्ला निवासी विमल किशोर शर्मा पुत्र स्वर्गीय संतु शर्मा ने सोमवार की रात 10:20 बजे डायल 111 नंबर पर सूचना दिया कि किसी ने उसके घर पर 20:45 बजे फायरिंग किया है। जिससे शीशा टूट गया है। घटना की सूचना पर डायल 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही कोतवाली पुलिस को भी घटना की सूचना दी। सूचना के कुछ ही देर बाद सीओ सदर अजीत चौहान और कोतवाल सतीश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की गहनाता से जांच पड़ताल की। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली तो मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल और पूछताछ की गई। फायरिंग की सूचना अगल-बगल रहने वाले किसी ने नहीं बताई। सूचनाकर्ता विमल किशोर शर्मा के मकान के दूसरी मंजिल के दरवाजे का शीशा टूटा हुआ है, लेकिन वहां पर ईट-पत्थर अथवा बुलेट कारतूस नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि सूचनाकर्ता के लड़के विशाल शर्मा का अचकवापुर मड़या के एक युवक से 11 जनवरी 2025 को हल्का-फुल्का झगड़ा विवाद हुआ था, जो सुलह समझौता निपट गया था। इसके अलावा अन्य किसी प्रकार का विवाद नहीं बताया जा रहा है। पुलिस की जांच में फायरिंग की सूचना झूठी निकली।















