एक सप्ताह पूर्व बाइक चोरी मामले में केस दर्ज।
संतकबीरनगर। एक सप्ताह पूर्व बरदहिया बाजार करने आए युवक की चोरी हुई बाइक मामले में पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। झीनखाल बंजरिया निवासी जितेंद्र शर्मा पुत्र सत्यराम शर्मा का आरोप है कि वह 19 जनवरी 25 को अपने भाई के नाम से रजिस्टर्ड बाइक को लेकर बरदहिया बाजार गए थे। बाइक को बगहिया ओवरब्रिज के पास साइड में खड़ी किए थे। कुछ समय बाद वापस आए तो बाइक गायब थी। आस-पास काफी खोजबीन और पूछताछ किया, लेकिन बाइक का पता नहीं चला। एसएसआई राजेश दूबे ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है।















