हादसे में साइकिल सवार राजगीर की मौत।

हादसे में साइकिल सवार राजगीर की मौत।

 

-शुक्रवार की रात में कुर्थिया के पास हुआ हादसा

-पुलिस की गश्त टीम ने पहुंचाया था अस्पताल

-दो भाइयों में छोटे थे चंगेरा-मंगेरा के रहने वाले त्रियुगी

———————————————– 

संतकबीरनगर। 

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुर्थिया चौराहे के पास शुक्रवार की रात हुए हादसे में चंगेरा-मंगेरा के रहने वाले राजगीर की मौत हो गई। गश्त करने वाली पुलिस टीम ने शनिवार भोर में एंबुलेंस से राजगीर को जिला अस्पताल भेजवाया, वहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पीड़ित परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।    

 चंगेरा-मंगेरा निवासी पीड़ित पिता राम सुमेरन ने बताया कि उसका छोटा बेटा त्रियुगी प्रसाद (30) राजगीर था। बेटा शुक्रवार की रात 10 से 11 बजे के बीच काम करके साइकिल से घर लौट रहा था। कुर्थिया गांव के दक्षिण पहुंचा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने बेटे को रौंद दिया। जिससे बेटे की मौत हो गई। पुलिस की गश्त टीम ने बेटे को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, वहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। बेटे त्रियुगी के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आर्यन आठ साल का है और छोटा बेटा चार साल का है। पीड़ित बहू तारा और सास इंद्रावती का रो-रो कर बुरा हाल था। पीड़ित बड़े भाई परमानंद भी राजगीर हैं। त्रियगी और उसके बड़े भाई का परिवार अलग-अलग रहता है। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि कुर्थिया गांव के पास कांटे चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की ठोकर से राजगीर की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

Previous articleसंदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत।
Next articleफंदा लगा कर एलएलबी की छात्रा ने दे दी जान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here