•बोर्ड परीक्षा खुद को परखने का पर्व,छात्र डरें नहीं पूरे मनोयोग से परीक्षा में हों शामिल।
•सूर्या इंटरनेशनल स्कूल में ‘परीक्षा पर चर्चा’ के दौरान बोले शिक्षा विशेषज्ञ।
संत कबीर नगर 
•••बृहस्पतिवार को सूर्या इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा पर चर्चा हुई।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एचआर पीजी कॉलेज से बीएड के विभागाध्यक्ष डॉ पूर्णेश नारायण सिंह ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल करने के टिप्स दिए।
पीएम नरेंद्र मोदी से प्रेरित ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ पूर्णेश सिंह ने कहा कि परीक्षा खुद के ऑकलन का एक पर्व है।छात्र इससे डरें नहीं।उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए बार-बार ऐसा अवसर आता है लेकिन उसे बेहतर तैयारियों के साथ बेहद सरल मन:स्थिती से सामना करना चाहिए।बोर्ड परीक्षा खुद को समझने का एक अवसर है इसे तनाव के साथ फेस न करें।सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह अवसर है जब आप खुद अपनी प्रतिभा समझने का प्रयास करेंगे।बोर्ड परीक्षा छात्रों के लिए पर्व की तरह है,जिससे वे अपना आंकलन करेंगे और अपने करिअर को दिशा देंगे।संस्थान की एक्जीक्युटिव एमडी सविता चतुर्वेदी ने बोर्ड परीक्षा में सहजता से शामिल होने और आत्मनियंत्रण के साथ सिलेबस की पूरी तैयारी करने की सीख दी।उन्होंने कहा कि परीक्षा खुद को परखने का माध्यम है इसे तनाव के तौर पर नहीं लेना चाहिए।प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव मे छात्रों में जोश भरते हुए बोर्ड परीक्षा में टॉपर बने रहने का उत्साह भरा।उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में फिर एकबार संस्थान के छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अपना परचम लहराएंगे।इस दौरान सम्मान की चली आ रही परंपरा का भी बखूबी निर्वहन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मॉ सरस्वती और पूर्वांचल के मालवीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ।इस मौके पर उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी,वरिष्ठ शिक्षक नितेश द्विवेदी,वरिष्ठ शिक्षक अशोक चौबे,प्राचार्य चिंतामणि उपाध्याय,सीपी श्रीवास्तव,सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।















