रायल इनफील्ड शोरूम का हुआ शुभारंभ.
संतकबीरनगर। शहर के नेदुला चौराहे के समीप मंगलवार को होरा मोटर्स के जरिए रॉयल इनफील्ड शोरूम का उद्घाटन
हुआ। शोरूम की ओनर परमजीत कौर और प्रीतपाल सिंह ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहाकि जिले में रॉयर इनफील्ड का कोई शोरूम नहीं था। जिससे लोगाे को बस्ती और गोरखपुर बुलेट खरीदने जाना पड़ता था। लोगों की समस्याओं को देखते हुए जिले में शोरूम खोला गया हे। अब बुलेट के शौकीन शोरूम पर पहुंचकर विभिन्न मॉडलों के बुलेट खरीद सकते हैं। यहां पर हर माॅडल के बुलेट मौजूद है। हर बुलेट पर कुछ न कुछ आफर रखा गया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, कल्लू सिंह, हनी सिंह, सनी सिंह, शैकी सिंह, प्रीतपाल सिंह, हरविंदर, जसदीप, आत्मजीत, मन्नी, राजीव, अंकुर, सिमरत, राबी, रिंकू सिह समेत अन्य मौजूद रहे।















