पैसे के विवाद को लेकर युवक को पीटा।

पैसे के विवाद को लेकर युवक को पीटा।

 

संतकबीरनगर। 

साथी के साथ बरदहिया बाजार आए चकपिहानी के रहने वाले युवक को पैसे के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। चकपिहानी निवासी पीड़ित इंद्रजीत यादव पुत्र मांगर यादव का आरोप है कि वह 31 दिसंबर 2024 की शाम चार बजे अपने दोस्त मुकेश यादव के साथ बरदहिया बाजार कुछ सामान की खरीदारी करने गए थे। उसी दौरान दोनों रुककर बरदहिया बाजार में चाट खाने लगे। आरोप है कि पुरानी रंजिश और पैसे के विवाद को लेकर गांव के ओम प्रकाश व भुआल यादव उससे विवाद करने लगे। मना करने पर भुआल ने ई- रिक्शा से रॉड निकाल कर उसे मारने लगे। जिससे उसके हाथ,पैर और सिर में चोटे आईं । आरोप है कि कहीं शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई। एसएसआई राजेश दूबे ने बताया कि दोनों आरोपी भाईयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Previous articleतीन अज्ञात के खिलाफ छिनैनी का केस दर्ज।
Next articleफरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here