फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार।

फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार।

 

संतकबीरनगर। 

दुधारा पुलिस ने बुधवार को करमाखान नहर पुलिया के पास से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय ने बताया कि सूचना के आधार पर एसएसआई प्रमोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार यादव, कांस्टेबल राधेश्याम गिरी, कांस्टेबल भीम कुमार, कांस्टेबल हेमंत कुशवाहा ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी मोहम्मद आरिफ उर्फ छेदी निवासी करमाखान और शकील अहमद निवासी पिपरा गोविंद थाना दुधारा को गिरफ्तार किया।  

 थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त अभियुक्तों का एक सुसंगठित गिरोह है, जो अपने आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ के लिए गैंग बनाकर गोतस्करी व गोवध जैसे जघन्य अपराध कारित करता है। इनके भय व आतंक से कोई व्यक्ति के जरिए इनके विरुद्ध सूचना व गवाही देने से डरता है। इसी के दृष्टिगत गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। आगे बताया कि अभियुक्त मोहम्मद आरिफ उर्फ छेदी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट, गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम,गैगस्टर समेत कुल पांच मुकदमें दर्ज है। जबकि आरोपी शकील अहमद के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया।

Previous articleपैसे के विवाद को लेकर युवक को पीटा।
Next articleपशु तस्कर गैंग के तीन सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here