तीन अज्ञात के खिलाफ छिनैनी का केस दर्ज।

तीन अज्ञात के खिलाफ छिनैनी का केस दर्ज।

 

संतकबीरनगर। गोरखपुर कोतवाली क्षेत्र के मुफतीपुर के रहने वाले संजय कुमार पुत्र अनिरुद्ध कुमार का आरोप है कि उसका बरदहिया बाजार खलीलाबाद में कपड़े का व्यापार है। वह व्यापार करने के उपरांत 29 दिसंबर 2024 को शाम साढ़े छह बजे सपरिवार गोरखपुर के लिए निकल रहे थे। मकान के अंदर से उसका बेटा नमन कुमार एक बैग पीठ पर लिए तथा एक झोला हाथ में लेकर जैसे ही बाहर गाड़ी के पास पहुंचा,वैसे ही तीन अज्ञात व्यक्ति द्वारा हाथ से झोला छीन कर भाग गए। आरोप है कि झोले में दो किलोग्राम चावल,दो किग्रा फल,पत्नी का कपड़ा,पत्नी का पर्स जिसमें कुछ रुपये थे,उसी को चोर लेकर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छिनैती का केस दर्ज किया।

Previous articleमहिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्प लाइन नंबरों की दी गई जानकारी।
Next articleपैसे के विवाद को लेकर युवक को पीटा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here