ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।

ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।

-महुली थाना क्षेत्र के मानपुर ईंट भट्ठा का मामला
-झारखण्ड प्रदेश का है रहने वाला था मजदूर
——————————————–
संत कबीर नगर।।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर रविवार को एक मजदूर की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के साथियों के अनुसार वह शराब पीने का शौकीन था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक झारखण्ड प्रदेश के लोहरडंगा गांव का रहने वाला है। पुलिस मौत के कारण का पता लगाने में जुट गई है।
एसओ श्याम मोहन ने बताया कि रविवार को सुमन पत्नी बालकुंवर साव ग्राम मुप्तो थाना चन्हो जिला रांची झारखंड ईंट भट्ठे पर मजदूर देने का काम करती है। उसने सूचना दिया कि उसका एक मजदूर मनोज उर्फ भूषण पुत्र जोगी उराव ग्राम गीतिल गढ़ थाना कैरो जिला लोहरदगा झारखंड का निवासी था, जो शमशाद ब्रिक फील्ड मानपुर में काम करता था। वह शराब पीने का आदी था और कभी-कभी देर से भट्टे पर आता था। शराब पीकर नशे में इधर-उधर सोया रहता था। रविवार दोपहर बाद जब वह काम करने कार्यस्थल पर नही पहुंचा। तो साथी उसे ढूढ़ने पहुंचे। कमरे पर गया तो उसे मृत हाल में देखकर शोर मचाया। उसके बाद काफी लोग जुट गए। इसकी सूचना ठेकेदार सुमन को दी गई। सूचना पर थाने से उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्र मय फोर्स पहुंचे तथा पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा। पुलिस हर एंगल पर मामले की छानबीन कर रही है।

Previous articleलोगों के ख्वाहिशों और सपनों का बाजार है बरदहिया।
Next articleट्रेन से गिर कर युवक की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here