ट्रेन से गिर कर युवक की मौत।

ट्रेन से गिर कर युवक की मौत।

 

संतकबीरनगर। खलीलाबाद-चुरेब रेलवे स्टेशन के बीच मनियरा के पास रविवार की शाम को किसी ट्रेन से गिर कर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि मनियरा ट्रैक पर अज्ञात युवक का क्षत-विछत शव मिला। युवक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी गई। शव की स्थिति से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक किसी ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई। शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया है। नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Previous articleईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।
Next articleट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here