नई पीढ़ी के सामने अपनी उपयोगिता बनाए रखना और भी चुनौतीपूर्ण : पुर्णेंदु।

नई पीढ़ी के सामने अपनी उपयोगिता बनाए रखना और भी चुनौतीपूर्ण : पुर्णेंदु।

-कैरियर गाईडेंस की कार्यशाला का हुआ आयोजन

 

संतकबीरनगर।।।

जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर में शुक्रवार को शिक्षा मंत्रालाय की पीएम श्री योजना के अंतर्गत कैरियर गाइडेंस की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता कैरियर काउंसलर पूर्णेन्दु शुक्ल रहे। उन्होंने कहा कि कैरियर और जीवन को सही दिशा देने में इस तरह की कार्यशालाओं का बहुत योगदान होता है। यह कार्यशाला तब और महत्वपूर्ण हो जाती है, जब दुनिया हर पल तेजी से बदल रही है। बदलती दुनिया में समय के साथ चलने से काम नहीं चलेगा, बल्कि समय से आगे की सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। आज जब इंटेलीजेंस भी आर्टीफिशियल है तो नई पीढ़ी के सामने अपनी उपयोगिता बनाए रखना और भी चुनौतीपूर्ण है।

 उन्होंने कहा कि एक ओर जहां कैरियर और रोजगार के अनेकों नए-नए अवसर उपलब्ध हैं, तो वहीं दूसरी ओर हर पल नए कोर्स और नई तकनीक आ रही है। इसलिए आपको हर दिन खुद को अपडेट रखना होगा। विशेषकर कक्षा 12 के छात्रों को। उन्होंने कहा कि आज आपके पास कैरियर के हजार से ज्यादा विकल्प उपलब्ध हैं। इन विकल्पों से अपने लिए सर्वश्रेष्ठ का चयन करना कठिन कार्य है। इसलिए इनका चुनाव करते हुए अपनी पसंद, आप किसमें सहज हैं और आपके अंदर के छिपे हुए स्किल को पहचानना अत्यंत आवश्यक है। छात्रों को गणित, बॉयोलाजी तथा वाणिज्य वर्ग में उपलब्ध कोर्स से सम्बंधित कैरियर के ढेरों विकल्प को विस्तार से बताया। अंत में आकांक्षा, प्रिया, विशाल, अंकिता आदि छात्रों ने कैरियर से सम्बंधित सवाल भी पूछे। विद्यालय के प्राचार्य आनंद मिश्रा ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवोदय विद्यालय पूरे देश में सबसे अच्छा परिणाम देता है। इस प्रकार की कार्यशाला भविष्य में भी की जाती रहेगी। कार्यशाला में विद्यालय के मुकेश कुमार, देशदीपक मिश्रा, अर्चना पांडेय, शिवा आदि ने सक्रिय भागीदारी की।

Previous articleदुष्कर्म मामले का आरोपी गिरफ्तार।
Next articleजालसाजी कर फर्म का हड़प गए 12.73 लाख रुपये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here