जालसाजी कर फर्म का हड़प गए 12.73 लाख रुपये।
-जनपद बस्ती का रहने वाला आरोपी फर्म में एकाउंट हेड पद पर था कार्यरत
-पकड़ में आया मामला तो कंप्यूटर सिस्टम का आईडी पासवर्ड बताए बिना छोड़ दिया फर्म का काम
-फर्म के डॉयरेक्टर ने आरोपी एकाउंट हेड के खिलाफ दर्ज कराया जालसाजी व गबन का केस
-केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
——————————————————————
संतकबीरनगर।।।।।।
बस्ती जनपद के लालगंज क्षेत्र का रहने वाला आरोपी खलीलाबाद के एक फर्म में बतौर एकाउंट हेड कार्य करने के दौरान जालसाजी और कूटरचना करके फर्म का 12 लाख 73 हजार 608 रुपये गबन कर लिया। मामले की जानकारी होने पर फर्म के डॉयरेक्टर ने पूछताछ की तो उन्हें अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। इतना ही नहीं कंप्यूटर सिस्टम का आईडी पासवर्ड बगैर बताए फर्म छोड़ कर भाग गया। शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने इस मामले में आरोपी एकाउंट हेड के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
औद्योगिक क्षेत्र ई-132,खलीलाबाद निवासी शेखू खान पुत्र बेलाल अहमद डिकोरियम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड तथा नेशनल प्लाईवुड सेंटर के डॅायरेक्टर हैं। आरोप है कि उनके उक्त फर्म में शैलेश उपाध्याय निवासी सपहा-पोस्ट सिल्लो, थाना लालगंज जनपद बस्ती बतौर एकाउंट हेड के रुप में विगत एक वर्ष से कार्यरत थे। व्यावसायिक लेन-देन से संबंधित समस्त कार्यों का लेखा-जोखा उनके जरिए आनलाइन, कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से किया जाता था। जिसमें जीएसटी फाइल व कर्मचारियों का पीएफ जमा करने का कार्य भी उनके द्वारा ही किया गया है। डिकोरियम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के फर्म में जीएसटी जमा करने के बावत 1 लाख 04 हजार 954 रुपये तथा कर्मचारियों के पीएफ की धनराशि 51 हजार 532 रुपये गबन कर लिया है। इसी प्रकार नेशनल प्लाईवुड सेंटर के फर्म में जीएसटी जमा करने के बावत 94 हजार 182 रुपये का हेराफेरी कर गबन कर लिया है। व्यक्तिगत स्तर पर उसके जरिए फर्म के बैंक खाते से 10 लाख 22 हजार 940 रुपये निकाल लिया गया है। उसने कंप्यूटर सिस्टम में कूट रचना कर उसे ठीक करने की अफसल कोशिश की। उक्त आरोपी ने कुल 12 लाख 73 हजार 608 रुपये के गबन की जानकारी होने पर पीड़ित ने जब उससे बात किया तो वह अपशब्दों का प्रयोग कर जानमाल की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं कंप्यूटर सिस्टम का आईडी-पासवर्ड बगैर बताए फर्म छोड़ कर भाग गया। उसके द्वारा हिसाब-किताब करने पर रकम बढ़ सकता है। आरोपी एकाउंट हेड ने धोखाधड़ी कर लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाते हुए कूट रचना व विश्वासघात किया है। प्रभारी कोतवाल रामेश्वर यादव ने बताया कि आरोपी शैलेश उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।















