•21 दिसंबर से सूर्या इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल गेम का होगा आगाज।
•सजा,सूर्या इंटरनेशनल का खेल प्रांगण,प्रतिभागी खिलाड़ियों का अभ्यास जारी।
संत कबीर नगर
सूर्या इंटरनेशनल स्कूल खलीलाबाद में शनिवार से वार्षिक खेल महाकुंभ का आगाज होगा।इसके लिए सूर्या इंटरनेशनल का खेल प्रांगण सज कर तैयार हो गया है।प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ी ग्राउंड पर लगातार अपना अभ्यास कर रहे हैं।21दिसंबर से होने वाली यह वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता चार दिनो तक चलेगी।प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रबंधतंत्र मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा।
बीते वर्षों की भॉति इस साल भी सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के खिलाड़ी छात्र अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।खेल महाकुंभ में विभिन्न खेल प्रतियोगिता जिनमें खो-खो, बैडमिंटन,बास्केट बाल,फुटबाल, वालीबाल,क्रिकेट,भाला क्षेपण जैसी स्पर्धा देखने को मिलेगी। एनुअल स्पोर्ट्स कंपटीशन के लिए फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित रखने की कवायद मे जुटे खिलाड़ी ग्राउंड पर पसीना बहा रहें हैं। प्रतिभागी खिलाड़ियों की तयारी का जायजा लेने ग्राउंड पर पहुंचे सूर्या संस्थान के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और एक्जीक्यूटिव एमडी सविता चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्कूल के वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में हर साल स्कूल के खिलाड़ी छात्र अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हैं। 21दिसंबर से आयोजित खेल प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी है।खेल के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए व्यवस्थापकों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।















