पीएम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं, उलझा पेंच , कोटिया गांव के बड़ी बाग के पास में खेत में फेंकी मिली थी लाश
– एक सप्ताह पूर्व ही पूना से कमा कर घर लौटा था युवक
– परिजनों ने आशंका जताते हुए बाप-बेटे समेत सात पर दर्ज कराया है केस
– मृतक की मोबाइल का अभी तक नहीं चला पता, ढूंढ रही पुलिस
– घटना से जुड़े अन्य तथ्यों से एंगिल तलाशने में जुटी पुलिस
संतकबीरनगर,
बेलहर क्षेत्र के बरगदवा खुर्द के रहने वाले सूर्यकांत की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं है। डॉक्टरों ने रिपोर्ट को बिसरा सुरक्षित किया है। जबकि परिजनों ने बेटे की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर करते हुए सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीएम रिपोर्ट से पुलिस इस प्रकरण में उलझ गई है,लेकिन पुलिस की टीमें घटना से जुड़े अन्य तथ्यों से एंगिल तलाश रही है।
बरगदरवा खुर्द के रहने वाले चतुर्भुज मिश्र का आरोप है कि तीन दिसंबर 2024 को उसका बेटा 28 वर्षीय सूर्यकांत मिश्र किसी अज्ञात व्यक्ति के फोन पर घर से यह कहते हुए बाहर निकला कि अभी वापस आ रहे हैं। काफी समय बीत जाने के बाद भी बेटा वापस नहीं आया। शाम करीब छह बजे उन्होने बेटे की मोबाइल पर फोन किया,लेकिन फोन बंद बता रहा था। परिवार के एवं गांव के अन्य लोगों ने भी फोन किया,लेकिन फोन बंद था। वे लोग यही समझे कि बेटा शादी बारात में गया होगा और नहीं आया। चार दिसंबर की सुबह सात बजे अपने खेत की तरफ जा रहे थे तो गांव के लोगों से सूचना मिली कि कोटिया गांव के पूरब बड़ी बाग के पास गेहूं के खेत में किसी की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंच कर देखे तो उसके बेटे सूर्यकांत की किसी ने हत्या करके लाश को फेंक दिया था। पीड़ित पिता को पूरा विश्वास है कि उसके गांव के रामनयन, उनके बेटे अभिमन्यु, अमित,देवेंद्र,अश्वनी,अभिषेक और संतोष ने रंजिशन उसके बेटे की हत्या की है। आरोप है कि रामनयन और अभिमन्यु ने पूर्व से ही मारने की धमकी दिए थे। रोते हुए पिता ने बताया कि उसकी बेटा पूना में नौकरी करता था और एक सप्ताह पहले ही घर आया था। पुलिस ने रामनयन उनके पांच बेटे समेत सात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। एसपी ने मामले की जांच में बेलहर पुलिस के साथ ही एसओजी टीम और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। मृतक की मोबाइल पुलिस ढूंढ़ रही है।
—————————-
डबल डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के मौत की वजह स्पष्ट नहीं है,रिपोर्ट बिसरा सुरक्षित है। इस मामले में एसओजी टीम भी लगी है। पीड़ित परिजनों के आरोपों के साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों से भी एंगिल तलाशा जा रहा है। रिपोर्ट को बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।
नंदू गौतम,
एसओ बेलहर















