एसपी ने मंदिरों और मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकरों की जांच की.

एसपी ने मंदिरों और मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकरों की जांच की.

————————-

– संबंधितों को मानक का ध्यान देकर कम आवाज में ही लाउडस्पीकर को बजाने की हिदायत दी

– सभी थानों की पुलिस ने चेकिंग अभियान चला कर अवैध ढंग से लगे लाउडस्पीकरों को उतरवाया

संत कबीर नगर 
जनपद के सभी थाना क्षेत्र के सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की पुलिस ने गुरुवार को जांच की। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने खुद खलीलाबाद शहर के मंदिरों और मस्जिदों पर पहुंचकर तीव्र ध्वनि विस्तारक यंत्रों व लाउडस्पीकरों की चेकिंग किया। साथ ही संबंधितों को मानक के अनुसार ही कम आवाज में लाउडस्पीकर बजाने की हिदायत दी।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि मंदिर व मस्जिद पर लगे तीव्र ध्वनि विस्तारक यंत्र/लाउडस्पीकर के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत जांच कराई गई। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने व जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न कराने की मंशा है। इसी के दृष्टिगत वह खुद पुलिस बल के साथ कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के समय माता मंदिर, नूरी मस्जिद, मदीना मस्जिद आदि जगहों का भ्रमण किए। संबंधितों को मानक का पूरा ध्यान दिए जाने का सुझाव दिया। इस दौरान एसपी के पीआरओ इंद्र भूषण सिंह,कोतवाल सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे। इसी तरह एसपी के निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त थानों की पुलिस ने धार्मिक स्थलों/सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर/ ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया गया। समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के धार्मिक स्थलों की चेकिंग की । चेकिंग के दौरान अवैध लगे लाउडस्पीकर को उतरवाया तथा मानक के अंतर्गत ही लाउडस्पीकर लगवाने की हिदायत दी। मानक से अधिक तेजी से बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज को कम कराया तथा आवाज मानक के अनुरूप रखने के लिए निर्देशित किया।

Previous articleसूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित हुई साइंस क्विज प्रतियोगिता, ग्रीन हाउस बना चैंपियन।
Next articleपीएम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं, उलझा पेंच , कोटिया गांव के बड़ी बाग के पास में खेत में फेंकी मिली थी लाश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here