सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद के छात्रों का रहा दबदबा

सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद के छात्रों का रहा दबदबा

-सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 3 छात्र छात्राओं ने जनपद में टॉप 10 में स्थान किया हासिल

 

– विद्यालय के एमडी डॉ उदय ने टॉप 10 स्थान हासिल करने पर तीनों छात्र छात्राओं को दी बधाई

 

– छात्र छात्राओं ने कहा कि विद्यालय के बेहतर शिक्षा के माध्यम से किया गया है मुकाम हासिल

 

संतकबीरनगर:- सीबीएससी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज दोपहर के बाद जारी किया गया इंटरमीडिएट का रिजल्ट में जहां जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में जहां इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया वहीं हाई स्कूल परीक्षा में विद्यालय के 3 छात्र छात्राओं ने जनपद में टॉप 10 स्थान हासिल कर विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया। टॉप 10 स्थान हासिल होने के बाद विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी और निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आपको बता दें कि स्कूल परीक्षा में सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के होनहार छात्र सृष्टि मौर्या ने 95.2 अपराजिता सिंह 93.60 और मोहम्मद तंजील ने बेहतर अंक पाते हुए विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया है। विद्यालय से छात्र-छात्राओं का बेहतर रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी और निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मीडिया से बातचीत में डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि जिस तरीके से सीबीएससी इंटरमीडिएट और हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने बेहतर अंक अर्जित करते हुए विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया है और बेहद सराहनीय है छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार लगातार संस्कार युक्त शिक्षा देते हुए उन को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है डॉक्टर उदय ने कहा कि हाई स्कूल में सफल छात्र-छात्राएं जो 11वीं में अपना प्रवेश सुनिश्चित कराएंगे उनको निशुल्क टेबलेट वितरण किया जाएगा छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा देना ही विद्यालय परिवार का प्रथम कर्तव्य विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं लगातार बेहतर शिक्षा देते हुए छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Previous articleसंतकबीरनगर में कुल 62.42 प्रतिशत हुआ मतदान
Next articleबहू से अवैध संबंध पर भड़का ससुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here