बहू से अवैध संबंध पर भड़का ससुर

उत्तर प्रदेश संत कबीर नगर से बड़ी खबर आ रही है

महुली क्षेत्र के भिनखिनी खुर्द के टोला केवटहिया में शुक्रवार की शाम को बहू से अवैध संबंध के शक में ससुर ने बॉकी (धारदार हथियार) से गला रेत कर युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पिता शिव लखन निषाद का आरोप है कि उसके 28 वर्षीय बेटे रमेश निषाद का गांव के जुगानी के घर अक्सर आना-जाना था। जुगानी के पिता 65 वर्षीय मुराली निषाद को शक था कि बहू का उसके बेटे रमेश से अवैध संबंध है। आरोप है कि उसी शक के आधार पर मुराली उसके बेटे से चिढ़ते थे। शुक्रवार की शाम पांच बजे उसके बेटे रमेश से मुराली की कुछ कहासुनी हुई।

आरोप है कि मुराली ने बॉकी से उसके बेटे के गले पर प्रहार करके घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घायल बेटे को हरिहरपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही बेटे की मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी एसओ शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। प्रभारी एसओ ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया आशनाई के चक्कर में हत्या की बात सामने आई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा रहा है। पीड़ित परिजनों की तरफ से जैसे ही तहरीर मिलेगी। वैसे ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleसीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद के छात्रों का रहा दबदबा
Next articleSHO दुबौलिया विनय पाठक ने पत्रकारों से किया बदसलूकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here