हादसे में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत।

हादसे में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत।

 

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के गौरापार में हुए हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई।

गौरापार निवासी शिवा कुमार पुत्र स्वर्गीय भूलन प्रसाद ने बताया कि 15 नवंबर को उसके पिता भूलन प्रसाद अपने घर से गौरापार गांव में साइकिल से जा रहे थे। शाम को वह राम नयन चौधरी के घर के पास पहुंचे ही थे। सामने से गुजरे वाहन ने काफी तेज व लापरवाही पूर्वक अनियंत्रित होकर पिता की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे पिता को काफी गंभीर व प्राणघातक चोटें आई।

 

 स्थानीय लोगों की मदद से घायल पिता को सीएचसी खलीलाबाद ले गए, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी घायल पिता को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान 18 नवंबर 2024 की रात मौत हो गई। गोरखपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि वाहन चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Previous articleरेलवे ट्रैक के किनारे मिली युवक की लाश,हत्या की आशंका।
Next articleट्रेलर और पिकप में आमने-सामने टकराये, चालक घायल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here