ट्रेलर और पिकप में आमने-सामने टकराये, चालक घायल।

ट्रेलर और पिकप में आमने-सामने टकराये, चालक घायल

– टायर फटने से हुआ डीघा फ्लाई ओवर पर हुआ हादसा

संतकबीरनगर। 

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के डीघा फ्लाई ओवर पर रविवार को भीषण एक्सीडेंट हुआ । इसमें ट्रेलर और पिकप की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहनो के चालक गाड़ी में फंस कर बुरी तरह घायल हो गये। घटना को देखते ही बरदहिया बाजार के कारोबारी बचाव में जुट गये और वाहन चालक को गाड़ी से बाहर निकाला। हादसे के दौरान खलीलाबाद गोरखपुर हाईवे लेन लगभग एक घंटे तक जाम रहा। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि गोरखपुर से बस्ती की ओर जा रहे ट्रक का टायर अचानक फट गया। इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। जिससे पीछे चल रही पिकप अनियंत्रित होकर दूसरे लेन पर चली गई। इस दौरान गुजर रही ट्रेलर पिकप को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। जिसे दोनो वाहनो के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और दोनो चालक वाहन में फंस गये।

Previous articleहादसे में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत।
Next articleप्रदेश में 13 आई पी एस अफसरों के हुए तबादले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here