डकैत गैंग के आठ सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज।

डकैत गैंग के आठ सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज।

 

संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने डकैतों के गैंग के आठ सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि प्रमोद कुमार वर्मा निवासी उत्तरपट्टी मेंहदावल, आकाश निवासी गड़सरपार, दीपक गौड़ निवासी बघौड़ा धनघटा, ओमवीर निवासी धौरहरा, राकेश गुप्ता निवासी सेमरी, विकास पाटिल निवासी सांगली आटपाड़ी महाराष्ट्र, मोहम्मद सिराज उर्फ सेराज निवासी बैरिहवा मेंहदावल और शुभम कुमार निवासी बगहिया खलीलाबाद का एक गैंग है। यह गैंग आर्थिक भौतिक लाभ के लिए डकैती जैसी घटना को अंजाम देता है। समाज में इनका भय इस कदर है कि कोई व्यक्ति न तो इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की हिम्मत करता है और न ही गवाही देता है। इस गैंग के सदस्यों का समाज में स्वतंत्र रहना जनहित में नहीं है। इस गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया गया।

Previous articleअवैध खनन के वर्चस्व को लेकर दो खनन माफिया आपस में भिड़े स्कार्पियो का शीशा तोड़ा।
Next articleऑटो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, खलीलाबाद से बाइक से घर जा रहा था युवक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here