ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, खलीलाबाद से बाइक से घर जा रहा था युवक।

ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, खलीलाबाद से बाइक से घर जा रहा था युवक।

-दुधारा क्षेत्र के परसा कला के पास हुआ हादसा

-मोहम्मदगढ़ का युवक एक सप्ताह पूर्व ही मुंबई से आया था घर

-अप्रैल 2024 में ही युवक की हुई थी शादी

-पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजा

—————————————————-

संतकबीरनगर। 

दुधारा थाना क्षेत्र के परसा कला गांव के पास शुक्रवार की देर शाम ऑटो-बाइक में हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि ऑटो में सवार एक किशोरी को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पचपोखरी चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और एबुलेंस से युवक को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 

पचपोखरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि दुधारा क्षेत्र के मोहम्मदगढ़ गांव के रहने वाले 28 वर्षीय संदीप चौहान पुत्र रामसिद्धू चौहान बाइक से शुक्रवार को किसी काम से खलीलाबाद गए थे। वह देर शाम वापस घर लौट रहे थे। वह परसा कला के पास पहुंचे थे। उसी दौरान गुजरे ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में संदीप चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि ऑटो में सवार बखिरा क्षेत्र के सूपा गांव की रहने वाली एक 11 वर्षीय किशोरी मामूली रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल संदीप चौहान को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया। वहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल किशोरी को स्थानीय डॉक्टर से उपचार करा कर परिजन घर ले गए। सूचना पर पीड़ित परिजन पहुंच गए। पीड़ित छोटे भाई दीपू ने बताया कि चार भाइयों में संदीप चौहान दूसरे नंबर के थे। भाई संदीप मुंबई में वेल्डिंग का काम करते थे। भाई की अप्रैल 2024 में ही शादी हुई है। करीब एक सप्ताह पूर्व ही संदीप मुंबई से घर आए थे। किसी को यह पता नहीं था कि हादसे में भाई संदीप की मौत हो जाएगी। साथ आए लोग यही कह रहे थे कि शादी को हुए आठ महीने भी नहीं गुजरे कि संदीप की मौत हो गई। जिसकी वजह से उनकी पत्नी का सुहाग उजड़ गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

Previous articleडकैत गैंग के आठ सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज।
Next articleगोरखधाम एक्सप्रेस से गिर कर झांसी का युवक घायल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here