अवैध खनन के वर्चस्व को लेकर दो खनन माफिया आपस में भिड़े स्कार्पियो का शीशा तोड़ा।
पिपरौली चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर खनन माफियों में होती रही मारपीट
अवैध खनन को लेकर सहजनवा थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं ने लहराया था अवैध असलहा
अवैध खनन की सूचना देना पड़ रहा है भारी
सहजनवां। गोरखपुर
सहजनवा तहसील क्षेत्र के बड़गहन गांव के शंभू चक सेमरा में हो रहे अवैध खनन को लेकर दो खनन माफियाओं में पंचायत के बाद गीडा थाना के पिपरौली चौकी से करीब 500 मीटर दूरी पर जमकर मारपीट हुई। जिसमे एक पक्ष के स्कार्पियो को खनन माफिया ने कूच कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया।
मिली जानकारी से तहसील क्षेत्र के गीडा थाना अंतर्गत बड़गहन गांव के शंभू चक सेमरा लगातार खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। शुक्रवार को एक खनन माफिया अवैध खनन करा रहा था। उसी दौरान कालेसर गांव के एक व्यक्ति ने खनन अधिकारी को अवैध खनन के संबंध में जानकारी दे दी। उसी दौरान अवैध खनन माफिया को जानकारी हो गई। इसके बाद दूसरे पक्ष के खनन माफिया आ गए। और एक होटल पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। वार्ता विफल होने के बाद एक खनन माफिया पक्ष गोरखपुर चले गए। और दो घंटे के बाद करीब पांच वाहनों से कालेसर जीरो प्वाइंट एक होटल के सामने पहुंचे। और हाकी डंडे निकल कर मारपीट करने लगे यह ताण्डव करीब आधे घंटे चला जिसमें कुछ वाहन को लेकर भाग खड़े हुए। दूसरे पक्ष के लोगों ने एक स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया और वहां से किसी व्यक्ति द्वारा 112 पर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कार्पियो थाने पर ले गई। क्षतिग्रस्त स्कार्पियो पर एक पार्टी युवा मोर्चा जिला महामंत्री का स्टीकर लगा है। इससे यह प्रतीक होता है। कि अवैध खनन में सफेदपोश भी शामिल है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह का कहा कि अमन सिंह पुत्र महेंद्र विक्रम प्रताप सिंह की तहरीर पर संतोष यादव,भोलू,सोनू, शम्भु,पंकज,और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।















