शैक्षणिक भ्रमण पर रामजन्मभूमि का दर्शन करने के निकले सूर्या एकेडमी के छात्र।
संतकबीरनगर:-जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद का शीतकालीन शैक्षिक भ्रमण शुरू हो गया है। अध्ययनरत छात्र छात्राओं को प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस दौरान छात्रो ने रामजन्मभूमि का दर्शन करने के लिए निकले।
आपको बता दे कि दौरान एकेडमी के प्रबंध निदेशक डा.उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में सूर्या सीनियर सेकेंडरी के छात्र-छात्राएं को जिले के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों पर शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया है। शीतकालीन शैक्षिक भ्रमण शुरू कर दी गयी ही। आज टूर रवाना हुआ। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए शैक्षिक भ्रमण का होना अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में आज 9 वी और 10 वी में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को शीतकालीन शैक्षणिक भ्रमण के दौरान प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में भेजा गया छात्र-छात्राएं राम जन्मभूमि, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, तुलसी उद्यान और राम पैड़ी पर पहुंचकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के बारे में जानकारी लेते हुए दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में पहुंचने के बाद छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव वरिष्ट शिक्षक शरद त्रिपाठी , नितेश ,आशुतोष पांडे,अर्चना त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।















