पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गला घोंटने से हुई थी वृद्धा की मौत।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गला घोंटने से हुई थी वृद्धा की मौत।

-खेत में बने छप्पर में सोने दौरान की गई हत्या

-पीड़ित बेटे ने दर्ज कराया अज्ञात पर हत्या का केस

-नशेड़ियों पर मां की हत्या करने का जताया शक

-पुलिस जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

 ——————————————-

उत्तर प्रदेश। संतकबीरनगर

 खलीलाबाद शहर के मोहिद्दीनपुर की रहने वाली वृद्धा रामराजी देवी की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से होना आया है। पीड़ित बेटे ने शनिवार की देर शाम अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। मां की हत्या नशेड़ियों द्वारा किए जाने की आशंका जाहिर की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।  

नगर पालिका खलीलाबाद क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर निवासी पीड़ित बेटे राम चंदर पुत्र स्वर्गीय तोखई का आरोप है कि 21 नवंबर की शाम आठ बजे उसकी 80 वर्षीय मां रामराजी देवी मोहल्ले के मकान से रोज की भांति खाना खा कर घर से करीब 300 मीटर दक्षिण खेत में बने छप्पर में सोने गई थी। मां रात में छप्पर में चारपाई पर सो रही थी। 22 नवंबर की सुबह को जाकर देखा गया तो वह मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले पर गला दबाने से जैसा निशान दिखाई दे रहा था। ऐसा लग रहा था कि किसी ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी है। मां जो जेवरात पहनी थी, उसके शरीर पर नहीं था। पीड़ित बेटे ने नशेड़ियों पर जेवरात के लिए मां की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोटने से होना आया है। पीड़ित बेटे रामचंदर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है। इसमें कई टीमें लगी हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Previous articleआरोपी ट्रैक्टर चालक ने मजदूर को अधिक पिलाई थी शराब। खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर से मजदूर को ढकेला, गिर कर रोटावेटर से कटने से हुई मौत बड़े भाई के सहयोग से साड़ी के बने भक्कू में शव को रख कर कठिनईया नदी में फेंका पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी भाइयों ने बताई घटना की कहानी दोनों आरोपी भाई हत्या कर शव छिपाने की कोशिश में भेजे गए जेल
Next articleबेलहर कांड के पांचों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here