पुलिस लाइन में पुलिस झंडा दिवस पर एसपी सिटी ने किया ध्वजारोहण।

पुलिस लाइन में पुलिस झंडा दिवस पर एसपी सिटी ने किया ध्वजारोहण।

 

गोरखपुर। पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस अधीक्षक नगर/ एसएसपी ने ध्वजारोहण किया मनाया। पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी ने पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहणकर पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस महानिदेशक उप्र के संदेश को सभी अधिकारियों, कर्मचारीगण को पढ़कर सुनाया।

पुलिस अधीक्षक नगर / एसएसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि 23 नवम्बर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंड़ित जवाहर लाल नेहरु ने पुलिस कार्य के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रर्दशन के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस झंडा प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य है, जिसे सबसे पहले पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। उन्होने बताया की यूपी पुलिस के इतिहास में 23 नवम्बर का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन को पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाती है। पुलिस झंडा दिवस प्रति वर्ष 23 नवंबर को पुलिस मुख्यालय व कार्यालयों पर पुलिस ध्वज फहराया जाता है। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी पुलिस ध्वज का प्रतीक (स्टीकर) वर्दी की बांई जेब के ऊपर लगाया जाता है। इस दौरान सी ओ कैंट योगेन्द्र सिंह सी ओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी आर आई हरिशंकर सिंह सहित लाइन में मौजूद अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद।

Previous articleखिचड़ी मेला में 25 जगहों पर पानी के टैंकर लगायेगा नगर निगम.
Next articleएसपी नॉर्थ ने किया पुलिस झंडा दिवस पर ध्वजारोहण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here