डीसीएम की ठोकर से दंपति घायल जिला चिकित्सालय में पुलिस ने कराया भर्ती।
गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत डोहरिया बाजार में डीसीएम ने मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर दंपत्ति को लगा गंभीर चोट जिला चिकित्सालय में मजनू चौकी पुलिस ने कराया भर्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की दुदही सुराजी बाजार कुशीनगर निवासी आशिया अंसारी अपने पति मोहम्मद उमर के साथ चिलुआताल थाना क्षेत्र मजनू चौकी के डोहरिया बाजार में अपने रिश्तेदार के घर से कुशीनगर अपने गांव दुदही सुराजी बाजार जा रही थी तभी तेज गति से आ रही डीसीएम ने साइड से ठोकर मार कर पति के साथ जा रही आशिया को घायल कर दिया जिसे गम्भीर चोटे आई घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अमित चौधरी अपने सहयोगियों की मदद से घायल आशिया को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जिसकी हालत स्थिर बनी हुई है।















