होटल में किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया -आरोपी युवक की मां और गांव की दो लड़कियों ने घटना में किया सहयोग -बेसुध हाल में किशोरी को गांव के पास छोड़ कर भाग गया था आरोपी -अब पीड़ित किशोरी की मोबााइल पर भेज रहा अश्लील फोटो

होटल में किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया

-आरोपी युवक की मां और गांव की दो लड़कियों ने घटना में किया सहयोग

-बेसुध हाल में किशोरी को गांव के पास छोड़ कर भाग गया था आरोपी

-अब पीड़ित किशोरी की मोबााइल पर भेज रहा अश्लील फोटो

-पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी मां समेत चार पर दर्ज किया केस 

————————————————————

संतकबीरनगर।

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को उसी गांव का युवक गोरखपुर जिले के सहजनवा के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने किशोरी की अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाया। बेसुध हाल में गांव के पास किशोरी को छोड़ कर भाग गया। इतना ही नहीं किशोरी की अश्लील फोटो, वीडियो उसकी मोबाइल पर भेज रहा है। मामले में आरोपी युवक की मां और दो लड़कियों ने सहयोग किया। ऐसा आरोप लगाकर पीड़ित मां ने गुरुवार को आरोपी युवक, उसकी मां और दोनों लड़कियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया।    

 पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को गांव का एक युवक अपनी मां और दो लड़कियों की मदद से 25 अक्तूबर 2024 को बहला फुसला कर अपने कब्जे में ले लिए थे। काफी खोजबीन की, लेकिन बेटी का पता नहीं चला। पीड़ित मां ने मगहर चौकी पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के जरिए कोई सहायता नहीं की जा रही थी। आरोप है कि करीब तीन दिन बाद उसकी बेटी को बेसुध हाल में गांव के बाहर लाकर आरोपी युवक छोड़कर चला गया। उसकी बेटी घर पहुंचते ही रोने लगी। बेटी ने बताया कि उक्त लोग आरोपी युवक के साथ उसे सहजनवा के एक होटल के पास ले जाकर छोड़ दिए। युवक उसे खाना खिलाने के बहाने होटल में ले गया और कमरा बुक किया। उसे खाने में कुछ मिलाकर खिला दिया। आरोपी युवक दुष्कर्म करके फोटो, वीडियो बना लिया। वह अपनी बेटी के भविष्य और विवाह आदि सोच कर शांत रह गई। कुछ दिन बाद ही उक्त लोग आरोपी युवक के माध्यम से अश्लील फोटो उसकी बेटी की मोबाइल पर भेजने लगे। पीड़ित मां ने प्रार्थना पत्र के साथ फोटो संलग्न करके कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने और अन्य के खिलाफ सहयोग करने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित किशोरी का मेडकिल जांच कराया जाएगा। जल्द ही आरोपी युवक की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।

Previous articleयुवती को तीन साल तक लिव इन रिलेशन में रखा, अब शादी से मुकरा प्रेमी।
Next articleट्रेन से गिर कर बिहार के युवक की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here