युवती को तीन साल तक लिव इन रिलेशन में रखा, अब शादी से मुकरा प्रेमी।

युवती को तीन साल तक लिव इन रिलेशन में रखा, अब शादी से मुकरा प्रेमी।

-छह माह पूर्व शादी का झांसा देकर मुंबई ले गया और पत्नी की तरह रखा

-शादी की बात करने पर इनकार किया और जान से खत्म करने की दी धमकी 

-एसपी के समक्ष पेश होकर पीड़िता ने कार्रवाई के लिए फरियाद की

   ———————————————————————–

संतकबीरनगर।

दुधारा क्षेत्र की रहने वाली युवती को गांव का रहने वाला प्रेमी शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक लिव इन रिलेशन में रखा रहा। छह महीने पूर्व शादी की बात करके युवती को मुंबई भी ले गया था। अब शादी करने से इनकार कर दिया। शादी की बात करने पर जानमाल की धमकी दे रहा है। गुरुवार को पीड़ित युवती ने ऐसा आरोप लगा एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार की। एसपी से खुद का मेडिकल जांच कराने और प्रेमी युवक पर केस दर्ज करने की मांग की।    

पीड़ित युवती का आरोप है कि उसके पिता और दो भाई रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। जबकि वह अपनी मां के साथ घर पर रहती है। आरोप है कि उसके गांव का रहने वाला एक अविवहित युवक शादी का झांसा देकर अपने चंगुल में फंसा लिया। उसे तीन वर्ष तक लिव इन रिलेशन में रखा। वह बार-बार शादी करने के लिए कहती रही, लेकिन नहीं किया। जबकि शादी करने के लिए उसकी मां भी राजी है। छह माह पूर्व उसे पुन: शादी का झांसा देकर मुंबई ले गया, वहां किराए पर कमरा लेकर पति-पत्नी की तरह रखा, लेकिन वहां भी शादी नहीं किया। 28 अक्तूबर को वह शादी के लिए जिद की तो उसे मारापीटा और गांव चल कर शादी करने की बात कहा। उसे प्रताड़ित करके कमरे से भगा दिया। वह एक नवंबर को अपने गांव आ गई। तीन नवंबर को उसका आरोपी युवक भी गांव आया तो वह भी अपना सामान लेकर उसके घर गई। शादी की बात करने पर फिर उसे मारापीटा और धमकी दिया कि शादी की बात की तो जान से मार दूंगा। उसे अपने घर से भगा दिया। आरोपी युवक ने शादी से इनकार करके उसकी जिंदगी बर्बाद कर दिया। छह नवंबर को थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किए जाने और खुद का मेडिकल जांच कराए जाने की मांग की। एसपी ने मामले में जांच करा कर कार्रवाई का भरोसा दिया।

Previous articleद्वाबा महोत्सव की तैयारियां पूरी, कल से होगा रंगारंग आगाज।
Next articleहोटल में किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया -आरोपी युवक की मां और गांव की दो लड़कियों ने घटना में किया सहयोग -बेसुध हाल में किशोरी को गांव के पास छोड़ कर भाग गया था आरोपी -अब पीड़ित किशोरी की मोबााइल पर भेज रहा अश्लील फोटो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here