द्वाबा महोत्सव की तैयारियां पूरी, कल से होगा रंगारंग आगाज।
तीन दिन तक खेलकूद, कवि सम्मेलन, मुशायरा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहेगा मानसिंह बाग मैदान
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भोजपुरी और बॉलीवुड के गायक और कलाकार भी लगाएंगे तड़का
संतकबीरनगर। भाजपा नेता और हैंसर नगर पंचायत के चैयरमेन प्रतिनिधि नीलमणि भगीरथ प्रयास से द्वाबा क्षेत्र की धरती कल से 17 नवंबर तक गुलजार रहेगा। इसकी तैयारी आज देर शाम तक करीब पूरी कर ली गई है । इसका आगाज़ रंगारंग कार्यक्रम से होगा। मानसिंह बाग के मैदान में आयोजित समारोह खेलकूद, कवि सम्मेलन, मुशायरा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहेगा । जिसमें चार चांद लगाने का कार्य भोजपुरी गायक शिल्पी राज़ और बालीवुड कलाकार असित त्रिपाठी, गुल सक्सेना जैसे कई अन्य नामचीन हस्तियां करेंगे। इसमें कई सरकारी विभागों के विभिन्न योजनाओं से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इनकी अलावा स्थानीय विधायक गणेश चंद्र चौहान, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी और मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी विभिन्न तिथियों के मुख्य अतिथि होंगे। जबकि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बस्ती मंडलायुक्त अखिलेश सिंह और आईजी आरके भारद्वाज होंगे।
महोत्सव के दौरान लोक नृत्य, लोकगीत भोजपुरी नाइट, कवि सम्मेलन और मुशायरा जैसे कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव की चल रही तैयारी का स्थलीय निरीक्षण डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने लिया। इसके साथ ही उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए । वहीं,देर रात में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्थानीय विधायक गणेश चंद्र चौहान ने महोत्सव को सफल व सुव्यवस्थित व भव्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बनाए जा रहे मंच व बैठने आदि के विषय में भी जानकारी ली। उधर, देर शाम तक कार्यक्रम की तैयारी को कर्मचारी अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
आईए जानते हैं भाजपा नेता और चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि से कार्यक्रम के बारे में…















