बाल दिवस पर बाल मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विज्ञान प्रदर्शनी क्या हुआ आयोजन, नन्हे मुन्ने बच्चों ने लगाया स्टाल प्रस्तुत किया मनमोहक कार्यक्रम 

बाल दिवस पर बाल मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विज्ञान प्रदर्शनी क्या हुआ आयोजन,

नन्हे मुन्ने बच्चों ने लगाया स्टाल प्रस्तुत किया मनमोहक कार्यक्रम 

 

संत कबीर नगर। धनघटा। नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगाड में बृहस्पतिवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने स्टाल लगाने के साथ-साथ विज्ञान प्रदर्शनी लगाया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मेले का उद्घाटन तहसीलदार योगेंद्र पांडे एवं समापन ब्लॉक प्रमुख कालिंदी चौहान ने किया। 

      बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयोजित मेले में बड़ी संख्या अभिभावक और नगर वासी पहुंचे। लगाएं गए स्टॉल से अभिभावक और शिक्षक भी खरीदारी किए। मेले में विभिन्न प्रकार के लगाए गए स्टाल पर चाट, बतासा, चाऊमीन, बर्गर, फल, खिलौने आदि लगाए गए थे। बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, साथ ही साथ के आईपीएम गोरखपुर से आए वी पी सिंह, नीतिश जायसवाल, एवं राजेश मिश्रा ने बच्चों से सवाल जवाब के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रबंधक उत्तमचंद चौधरी ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता का पाठ सीखाने के लिए बाल मेले का आयोजन किया जाता है। प्रधानाचार्य दीप नारायण चौधरी ने कहा कि बाल मेले का आयोजन बच्चों को मनोरंजन एवं सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। पाठ्यक्रम के दबाव में जूझ रहे बच्चे मेले के आयोजन के बाद तरोताजा महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है की बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाए। इसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य राजेश यादव, अवधेश कुमार, गिरीजेश कुमार, दिलीप कुमार मिश्रा, राधिका, विजयलक्ष्मी, अरविंद यादव, साक्षी चतुर्वेदी, स्वाति चौधरी, ज्ञानचंद चौधरी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एलकेजी के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए लूंगी डांस की खूब सराहना की गई।

Previous articleशादी का झांसा देकर विधवा से बनाया शारीरिक संबंध। -बातचीत करने से मना किया तो वीडियो वायरल करने की दी धमकी
Next articleबाल मेला कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, मिला पुरस्कार,  आर सी एम एस पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ बाल मेला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here