शादी का झांसा देकर विधवा से बनाया शारीरिक संबंध।
-बातचीत करने से मना किया तो वीडियो वायरल करने की दी धमकी
-सरेआम बाजार में भी रोक कर बातचीत करने का बनाया दबाव
-नित्य क्रिया के लिए जाते समय भी जबरियां बनाया शारीरिक संबंध
-पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया दुष्कर्म का मुकदमा
———————————————————-
संतकबीरनगर।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा को शादी का झांसा देकर गांव के युवक ने शारीरिक संबंध बनाया। आरोप है कि वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी दिया। उसे मारापीटा और जानमाल की धमकी भी दी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया।
पीड़ित महिला का आरोप है कि पति के देहांत से पहले से गांव के रहने वाले आरोपी युवक का उसके घर पर आना-जाना रहता था। उसके पति की मृत्यु के बाद कुछ दिन बाद आरोपी युवक ने उससे शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया और वीडियो भी बना लिया था। उसने जब आरोपी से बातचीत करना बंद कर दिया तो आरोपी ने 27 अक्तूबर 2024 की शाम 5 बजे उसे बाजार में रोक बात करने को कहने लगा। उसके मना करने पर आरोपी उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पुनः शाम 7 बजे जब वह नित्य क्रिया के लिए जा रही थी तो आरोपी ने जबरन उसे रास्ते में पकड़ लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। आरोप है कि उसे मारने-पीटने लगा। आस-पास के लोगों के जरिए बीच- बचाव किया गया। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगा। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।















