बीत गई अवधि, 33 ईंट भट्ठों की नहीं जमा हुई रेगुलेशन फीस।

बीत गई अवधि, 33 ईंट भट्ठों की नहीं जमा हुई रेगुलेशन फीस।

 

-खलीलाबाद तहसील क्षेत्र में संचालित होते हैं 72 ईंट भट्ठे

-तहसीलदार ने अमीनों से कराई जांच तो सामने आई सच्चाई

-एसडीएम ने एक सप्ताह का दिया अल्टीमेट, फिर संचलन पर लगाएंगे रोक

—————————————————————-

उत्तर प्रदेश। संतकबीरनगर

तहसील क्षेत्र खलीलाबाद में संचालित 33 ईंट भट्ठों के प्रोपराइटरों ने रेगुलेशन फीस समय से जमा नहीं किया। जबकि 31 अक्तूबर 2024 तक ही चालान जमा करने की समय सीमा तय थी। तहसील प्रशासन ने अमीनों से सत्यापन कराया तो सच्चाई सामने आई। तहसीलदार की रिपोर्ट के बाद एसडीएम ने ईट भट्ठों के प्रोपराइटरों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। यदि इसके बावजूद भी रेगुलेशन फीस जमा नहीं की तो ईट भट्ठों के संचालन पर रोक लगाएंगे। इसके साथ ही जुर्माने के साथ फीस की वसूली कराएंगे।

एसडीएम सदर शैलेश दूबे ने बताया कि तहसील क्षेत्र खलीलाबाद में कुल 72 ईट भट्ठे संचालित हैं। वर्ष 2024-25 के लिए 31 अक्तूबर 2024 तक संचालित ईंट भट्ठों को रेगुलेशन फीस जमा करने की समय निर्धारित थी। तहसीलदार की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 33 ईट भट्ठों के प्रोपराइटरों ने निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी रेगुलेशन फीस जमा नहीं किया। यह स्थिति अत्यंत खराब है। नियमानुसार बगैर रेगुलेशन शुल्क जमा किए ईंट भट्ठों का संचालन नहीं किया जा सकता है। ऐसे में ईट भट्ठों के प्रोपराइटरों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि इसके बावजूद भी रेगुलेशन फीस जमा नहीं की तो संबंधित ईंट भट्ठों के संचालन पर रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा जुर्माने के साथ ही फीस की रकम वसूल की जाएगी।

Previous articleसूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में आयोजित हुआ बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी।
Next articleमनरेगा में गड़बडी पर बीडीओ समेत सात के खिलाफ होगी कार्रवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here