संतकबीरनगर में उद्यम को ऊंचाई तक पहुंचाने का साधन बनेगा जागृति उद्यम केंद्र।

संतकबीरनगर में उद्यम को ऊंचाई तक पहुंचाने का साधन बनेगा जागृति उद्यम केंद्र

 

स्टार्टअप के लिए जागृति उद्यम पोर्टल पर 10 नवंबर से शुरू हुआ आवेदन

 

देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर में सफलता के बाद संतकबीरनगर के उद्यमियों के लिए बढ़ाया कदम 

 

 

संतकबीरनगर। देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर समेत पूर्वांचल के जिलों में सफलतापूर्वक संचालन के बाद जागृति उद्यम केंद्र ने संतकबीरनगर के उद्यमियों को ऊंचाई तक पहुंचाने का साधन बनने वाला है। उद्यमियों के स्टार्टअप को लेकर जागृति उद्यम पोर्टल पर 10 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन भी मांगा गया है। इसके जरिए उद्यमियों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने और व्यवसाय संबंधी समस्याओं का समाधान खोजने का अवसर प्रदान होगा। 

   पूर्वांचल सोशल मीडिया आउटरीच मैनेजर राजीव राय ने बताया कि जागृति उद्यम केंद्र पूर्वांचल क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। हम पूर्वांचल के 7 जिलों मसलन मऊ, बलिया, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज और अब संतकबीरनगर में उद्यमियों को सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसमें मार्केटिंग समर्थन, फंडिंग विकल्प, मार्गदर्शन, ब्रांडिंग समर्थन, बिजनेस विकास शामिल है । बताया कि हमारे कोहोर्ट आधारित इंक्यूबेशन कार्यक्रम का पहला सत्र पूर्वांचल के उद्यमियों के विकास के लिए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान हमारे कुल 48 उद्यमी देवरिया, गोरखपुर और कुशीनगर से शामिल हुए और अपने उद्यम को नई दिशा दिखाने में सफल रहे। लेकिन, इस बार हम पूर्वांचल के 7 जिलों के उद्यमियों को इन कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर दे रहे हैं। इन जिलों से हम कुल 70 उद्यमियों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने या अपनी व्यवसाय संबंधी समस्याओं का समाधान खोजने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। राजीव राय ने बताया कि हमारे एक वर्षीय कार्यक्रम में लोगों को 50,000 रुपये तक की अनुदान राशि, उप-केंद्रों में काम करने की सुविधा, नेटवर्किंग, देश भर के व्यवसाय विशेषज्ञों के साथ काम करने का अवसर और बाजार संबंधी कनेक्शन आदि का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। जागृति उद्यम केंद्र संत कबीर नगर की प्रभारी पूजा चौधरी ने बताया कि जागृति उद्यम केंद्र से जुड़ने और इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर से ऑनलाइन शुरू हो गई है। यह हमारे पोर्टल https://forms.gle/7EW6mdXNgMQyESTdA पर अप्लाई कर किया जा सकता है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए हमारे नंबर 8887052172 और 7459061118पर भी संपर्क किया जा सकता है। यह आवेदन की प्रक्रिया 18 नवंबर तक पोर्टल पर जारी रहेगी। इन्हीं के माध्यम से उद्यमी हमारे केंद्र तक पहुंच सकेंगे। हम संतकबीर नगर में उद्यम के क्षेत्र में स्टार्टअप करने वाले लोगों को एक बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर उद्यमियों के लिए एक कार्यशाला का आवेदन भी किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में उद्यमियों ने हिस्सा लेकर उद्यमिता के बारे में जानकारी हासिल किया है। निश्चित रूप से हमारा दायरा बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में प्रमुख उद्यमी अमित कुमार जैन, श्रवण कुमार अग्रहरि, मारुति नंदन चतुर्वेदी, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद थे।

Previous articleफिरौती मांगने का आरोप सिद्ध चंदन सिंह को सात साल की सजा।
Next articleकहानी सुनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here