“पुष्कर” उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत।
प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के भरोसे पर खरा उतरने का सदैव करूंगा प्रयास : पुष्कर चौधरी
संतकबीर नगर । – व्यापारियों के हित में लड़ाई लड़ने वाले प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए तेज तर्रार और संघर्षशील नेता तथा कुशल संगठनकर्ता पुष्कर चौधरी को संगठन का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन में पहले जिलाध्यक्ष के पद से लेकर प्रदेश महामंत्री तक का सफर तय करने वाले पुष्कर चौधरी मूलतः प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के रहने वाले है । इनकी निष्ठा और संगठन के प्रति अटूट आस्था ने उन्हें संगठन में अब अति महत्वपूर्ण पद पर पहुंचाया है।
संतकबीरनगर जिले का जिलाध्यक्ष रहने के दौरान पूरे जिले के व्यापारियों को संगठन से जोड़ने वाले पुष्कर चौधरी के कार्यों की गूंज जब पिछले वर्षों में संगठन के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल तक पहुंची थी तब उन्होंने पुष्कर चौधरी को प्रदेश कमेटी में महत्वपूर्ण स्थान देते हुए उन्हे प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी । अब पुनः पुष्कर को महत्वपूर्ण पद यानी प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाकर बनवारी लाल कंछल ने स्पष्ट कर दिया कि वह पुष्कर चौधरी के जरिए पूरे प्रदेश में एक नया मूवमेंट चलाकर व्यापारियों को एक मंच पर लाने का कार्य करेंगे। वहीं, संगठन अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के इस फैसले का प्रदेश भर के व्यापारियों ने स्वागत किया है। पुष्कर चौधरी की इस नई ताजपोशी को लेकर प्रदेश भर के व्यापारियों ने उन्हें बधाई देते हुए व्यापारी हितों में लड़ाई लड़ने की प्रतिबद्धता जताई है। स्वयं के मनोनयन को लेकर पुष्कर चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल जी ने जो भरोसा जताया है उस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कहा कि अब पूरे प्रदेश की जिला इकाइयों से संपर्क कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे उसको किया जायेगा।















