गोरखपुर पुलिस की एक मार्मिक छवि सामने आई है।
रुपए से भरे बैग को पुलिस ने यात्री को लौटाया
पुलिस की इसी ईमानदारी की हो रही प्रशंसा
गोरखपुर। शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे जीरो पॉइंट पर लखनऊ के लिए बस पकड़ने हेतु खड़ा छात्र अपना बैग कहीं भूल गया। रुपए से भरे बैग को पुलिस ने ढूंढ निकाला और छात्र को लौटा दिया। पुलिस की इस त्वरित और ईमानदारी कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।
महाराजगंज जिले के सोहर वालिया गांव निवासी अनंत पांडे पुत्र रवि शंकर पांडे लखनऊ में बी फार्मा करते हैं। सुबह करीब 7:30 जीरो पॉइंट पर खड़ा होकर लखनऊ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। जिस बैग में₹52000 रखे थे उस बैग को कहीं भूल गए। जिसकी जानकारी गीडा थाना के इंस्पेक्टर विजय सिंह को हुई तो इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए सब इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह और टीम को लगा दिया टीम महज घंटों में बैग के तलाश में जुट गई ,कुछ देर तलाश के बाद बैग को ढूंढ निकाले और उसे छात्र को सुपूर्द कर दिए।















