व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक से मिला व्यापार मंडल, पत्रक देकर रखी मांग

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक से मिला व्यापार मंडल, पत्रक देकर रखी मांग

संत कबीर नगर ।

खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के आवास पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई का शिष्ट मंडल मिलकर उन्हें व्यापारियों से संदर्भित ज्ञापन सौंपा तथा कहा कि देश का प्रमुख व्यापारी/उद्यमी संगठन, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, आम जनता के हित और उद्योग/व्यापार के विकास के लिए आपके समक्ष निम्नलिखित सुझावों का ज्ञापन प्रस्तुत कर रहा है। आपसे अपेक्षा है कि माननीय प्रधानमंत्री/वित्तमंत्री/मुख्यमंत्री जी तक इस ज्ञापन को पहुंचाने का कष्ट करेंगे ताकि देश में उन्नति का नया इतिहास बनाया जा सके। ज्ञापन के विषय को अवगत कराते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 36 लाख पंजीकृत व्यापारियों से प्रदेश के 6 हिस्सों (अवध, गोरक्ष, काशी, कानपुर-बुंदेलखंड, ब्रज, पश्चिमी उत्तर प्रदेश) में से व्यापारी प्रतिनिधियों को चुनकर विधान परिषद भेजा जाए, ताकि उच्च सदन में व्यापारियों का प्रभावी प्रतिनिधित्व हो सके।

उत्तर प्रदेश और देश में व्यापारी पेंशन और स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाए, जिसमें 60 वर्ष से ऊपर के पंजीकृत व्यापारी लाभार्थी हों। इस योजना को वस्तु एवं वाणिज्य कर विभाग के तहत संचालित किया जाए ताकि व्यापारी को एक स्थायी सुरक्षा कवच उपलब्ध हो सके ।आग, बाढ़, प्राकृतिक आपदा या अन्य विपरीत परिस्थितियों में व्यापारी को हुए नुकसान की स्थिति में, विभिन्न विभागों द्वारा उससे कोई खर्च न लिया जाए, बल्कि सरकार की ओर से उसकी मदद की जाए।

जीएसटी की दरों में समानता लाते हुए विलासिता की वस्तुओं पर उच्च दर और आम उपयोगी वस्तुओं पर निम्न दर रखी जाए। एक ही तरह के उत्पाद पर दर एक समान रखी जाए, और इसके नियमों को सरल, व्यावहारिक और व्यापारियों के अनुकूल बनाया जाए।

उत्तर प्रदेश की तरह 29 जून, भामाशाह जी की जयंती को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किया जाए और इसे संपूर्ण देश में लागू किया जाए। सभी पंजीकृत व्यापारियों को आयुष्मान कार्ड योजना में शामिल किया जाए ताकि स्वास्थ्य सुविधाएं उन्हें भी प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर अमित जैन प्रदेश उपाध्यक्ष, पवन जायसवाल,श्रवण कुमार अग्रहरि,जिलाध्यक्ष विनीत चड्ढा, जिला महामंत्री, जिला कोषाध्यक्ष हरी लाल गुप्ता नगर अध्यक्ष पेशकार अहमद दीपक विश्वकर्मा शोभित श्रीवास्तव सचिवेश श्रीवास्तव, प्रिंस वर्मा आकाश जायसवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Previous article“पुष्कर” उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत।
Next articleगोरखपुर: दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी पहुंचे गोरखपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here