सुरक्षा को लेकर घाटों पर मुस्तैद रही पुलिस।

सुरक्षा को लेकर घाटों पर मुस्तैद रही पुलिस।

-एसपी, एएसपी,सीओ,एसडीएम ने भी पहुंच कर जाना सुरक्षा व्यवस्था का हाल

-रूट डायवर्जन कर दुरुस्त रखा गया शहर की यातायात व्यवस्था

——————————————————————–  

संतकबीरनगर।

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। एसपी, एएसपी, एसडीएम, सीओ ने भ्रमण कर घाटों की सुरक्षा व्यवस्था जांची। वहीं शहर में जाम न लगे, इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया। जिसकी वजह से बड़े वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाए। 

 महिलाएं घाटों पर पहुंच कर गुरुवार को सांयकाल अर्घ्य दी। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद में एक प्रभारी निरीक्षक, दो निरीक्षक, आठ उप निरीक्षक, 24 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, नौ महिला कांस्टेबल, डेढ़ सेक्शन पीएसी और एक फायर टेंडर अतिरिक्त में लगाया गया था। इसके अलावा मेंहदावल थाने में दो निरीक्षक, चार उप निरीक्षक, आठ हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, चार महिला कांस्टेबल, एक फायर टेंडर, धनघटा थाने को दो निरीक्षक, तीन उप निरीक्षक, 18 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, दो महिला आरक्षी, एक फायर टेंडर, बखिरा थाने को दो निरीक्षक, तीन उप निरीक्षक, सात हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, तीन महिला कांस्टेबल, डेढ़ सेक्शन पीएसी दी गई है।  

—————————————-

शहर में रहा रूट डायवर्जन

टीएसआई परमहंस ने बताया कि शहर में रूट डायवर्जन किया गया। शहर के डीघा बाईपास, मेंहदावल बाईपास, सरैया बाईपास, मधुकुंज तिराहा, मोती तिराहा, बैंक तिराहा, विधियानी तिराहा पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहा। विधियानी से ही बड़े वाहनों को रेलवे स्टेशन होकर मोती तिराहे के रास्ते एचआर डिग्री कॉलेज होकर हाईवे पर भेजा गया। सुदृढ व्यवस्था की वजह से शहर में कहीं जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हुई।

Previous articleहादसे में घायल युवक का उपचार के दौरान मौत।
Next article20 घंटे तक शव घर पर रख पीएम रिपोर्ट की मांग पर अड़े ग्रामीण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here