चिकित्सक और मरीज के बीच भावनात्मक रिश्ता: डॉक्टर वाई सिंह।
गोरखपुर। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ वाई सिंह ने कहा है कि चिकित्सक और मरीज के बीच भावनात्मक रिश्ता होता है। मरीज जहां चिकित्सक के पास इस आशा और विश्वास के साथ जाता है कि उसे उचित परामर्श के साथ इलाज मिलेगा वहीं चिकित्सक भी कई वर्षों तक पढ़ाई के बाद अपने घर परिवार की चिंता किए बगैर अपना पूरा जीवन मरीजों की सेवा में लगा देता है। किसी घटना को तोड़ मरोड़ कर पेश करने से मरीज और डॉ के बीच के रिश्ते पर कुठाराघात होता है।
उन्होंने ने कहा कि हमें इस तरह का व्यवहार किसी के साथ नहीं करना चाहिए जिससे समाज में दूरी पैदा हो।















