हल्के में ना लें दांत का दर्द, नही तो हो सकते हैं बीमार।

हल्के में ना लें दांत का दर्द, नही तो हो सकते हैं बीमार।

उत्तर प्रदेश/ संतकबीरनगर 

जिंदगी में कई बार दांत दर्द का सामना करना पड़ता है, जिसके पीछे ओरल हाइजीन का ध्यान ना रखना बड़ा कारण है। आइए दांत दर्द के घरेलू उपाय जाने।

मुंह की बीमारियों को शुरुआत में ही पकड़ना जरूरी होता है। क्योंकि इस वक्त इनका इलाज आसानी से किया जा सकता है। इसलिए एक्सपर्ट दांत के दर्द को हल्के में नहीं लेने की सलाह देते हैं। क्योंकि, यह कैविटी और दांतों की सड़न का लक्षण हो सकता है। मगर कुछ देसी इलाजों से दांत का दर्द तुरंत मिटाया जा सकता है। 

क्या कहते हैं डॉक्टर एके पाठक जिला हॉस्पिटल संत कबीर नगर

………………………………….

दांत दर्द का मुख्य कारण

दांतों को ढंग से साफ ना करना,अनहेल्दी खाना ,स्नैक का अत्यधिक सेवन,ओरल हाइजीन के साथ लापरवाही.

इस विधि से दांतों को आराम मिल सकता है।

गर्म पानी से करें कुल्ला

दांत में दर्द है तो गर्म पानी से कुल्ला करना आराम दे सकता है. गर्म पानी से कुल्ला करने से मुंह की बैक्टीरिया कम होते हैं और दांत दर्द से राहत मिलती है. इससे मसूड़ों को भी आराम मिलता है. डॉक्टर ने दिया सुझाव आईए जानते हैं

 

पावर ब्रशिंग और वॉटर फ्लॉसिंग का उपयोग

दिन में कम से कम एक बार फ्लॉस करना (पानी का फ्लॉसिंग एक प्रभावी विकल्प है)

प्रत्येक भोजन के बाद गरारे करना

पानी के फ्लॉसर या किसी भी तेल से मसूड़ों की मालिश करना (सप्ताह में कम से कम एक बार)

मीठे खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों से परहेज करें

बार-बार स्नैकिंग से परहेज करें। डॉक्टर एके पाठक ने कहा कि यदि समस्या बनी रहे तो तत्काल डॉक्टर दिखाएं दांतों की समस्या कभी-कभी गंभीर रूप धारण कर लेती है और हमें पता भी नहीं चलता चिकित्सा के परामर्श के अनुसार ही दवा का सेवन करें। अधिकतर मामले देखे जाते हैं कि लोग मेडिकल स्टोर से दवा का सेवन करते हैं और स्वास्थ्य को बिगाड़ लेते हैं। इसलिए डॉक्टरों की राय है मेडिकल स्टोर से लेकर दवा का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

Previous articleहल्के में ना लें दांत का दर्द, नही तो हो सकते हैं बीमार।
Next articleजॉइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here