छात्र-छात्राओं ने की शहीद स्थल की साफ सफाई।

छात्र-छात्राओं ने की शहीद स्थल की साफ सफाई।

गोरखपुर। सहजनवा।

सहजनवां क्षेत्र के बाबू लालजी सिंह पीजी कॉलेज भगौरा के छात्र-छात्राओं ने एनएसएस के स्वच्छता पखवारा के तहत तहसील क्षेत्र स्थित डोहरिया कला गांव में शहीद स्थल की साफ सफाई की इस दौरान महाविद्यालय के एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि 2 अक्टूबर गांधी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में स्वच्छता पखवारा मनाया जा रहा है। जिसके तहत आज एन एस एस के स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं द्वारा शहीद स्थल की साफ सफाई की गई ।इस तरह के कार्य राष्ट्र के प्रति सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं।

 इस अवसर पर डा राजकमल सिंह,डा राजीव यादव,डा हिमांचल सिंह,डा दिनेश चंद चौबे,कुमारी अल्का सहित दर्जनों की संख्या में एन एस एस के स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।

Previous articleगोरखपुर। यूपी में राशन कार्ड की केवाईसी (Ekyc) का टाइम दिसम्बर तक बढ़ा दिया गया है।
Next articleचेयरमैन ने लाभार्थियों को बांटे आयुष्मान कार्ड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here