शिक्षक और अभिभावक का तालमेल आवश्यक।

शिक्षक और अभिभावक का तालमेल आवश्यक।

गोरखपुर । बृहस्पतिवार को अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान पब्लिक स्कूल आभूराम तुर्कवलिया में किया गया जिसमें नौनिहालों के चतुर्मुखी विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। इसी कड़ी में विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर एएन त्रिपाठी ने अभिभावकों से अपील किया कि शिक्षकों और अभिभावकों के तालमेल से ही बच्चों के अच्छे चरित्र का निर्माण किया जा सकता है इसलिए शिक्षक और अभिभावक को एक दूसरे को भली भांति समझना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार द्विवेदी और सहसंचालक जितेंद्र कुमार यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अपने विचार प्रस्तुत किये।

Previous articleएसएसपी ने एक उप निरीक्षक एक कांस्टेबल को किया निलंबित।
Next articleपशुओं के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं डॉक्टर: यू बी वरुण 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here