योगी जी आज गोरखपुर में करेंगे शिरकत।
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौर पर बृहस्पतिवार को दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे। वे शाम करीब तीन बजे रामगढ़ताल में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन भी करेंगे और ग्रीन वुड हाउसिंग अपार्टमेंट के आवंटियों को प्रमाण पत्र सौंपेंगे। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार शाम को गोरखनाथ मंदिर में चल रहे कथा में शामिल होंगे। 20 सितंबर को मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर के सभागार में सुबह 10:30 बजे से महंत दिग्विजयनाथ और 21 सितंबर को महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे।















