बच्चों के विवाद की शिकायत करने गई महिला को पीटा केस दर्ज।
गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के दुधई निवासिनी गीता देवी ने पुलिस को बताया कि पांच दिन पूर्व बच्चों के विवाद में शिकायत लेकर पूजा पत्नी अजय के घर पहुंची थी। बिना कुछ सोचे समझे पूजा उसके ऊपर टूट पड़ी और लात घूसों से मारने पीटने लगी। आरोप है कि पति अजय उसके बाल पकड़कर घसीट दिया और गंदी-गंदी गालियां देने लगा। गांव के लोगों को इकट्ठा होते देख जान-माल की धमकी देने लगा। थाने जाकर शिकायत करने पर हत्या की भी धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित पति व पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही पुलिस।















