त्यौहारों को परम्परागत तरीके से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास एवं आपसी मेल मिलाप के साथ मनाया जाये_ एडीएम सिटी

त्यौहारों को परम्परागत तरीके से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास एवं आपसी मेल मिलाप के साथ मनाया जाये_ एडीएम सिटी

 

गोरखपुर। आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए एनेक्सी सभागार में प्रशासन ने सद्भावना समिति के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि त्यौहारों को परम्परागत तरीके से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास एवं आपसी मेल मिलाप के साथ मनाया जाये। प्रशासन त्यौहारों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पूर्ण कटिबद्ध है और इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
उक्त बातें अपर जिलाधिकारी नगर ने एनेक्सी सभागार में आयोजित ईद-ए-मिलाद/बारावफात, गणेश पूजन, दशहरा (महानवमी)/विजयदशमी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती, छठ पूजा, गुरूनानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा को शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद शांति एंव सद्भावना समिति की बैठक मंे कहा। उन्होंने कहा कि सभी आयोजक दल शासन और प्रशासन की सभी दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें। सभी जुलूस परम्परागत मार्ग से ही निकाले जाये। किसी भी नई परम्परा को अनुमति नही दी जायेगी। नवागढ़ पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजय कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक राला पल्ली वसंत कुमाराम सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों के साथ शांति समिति के सदस्य सुधाकर पाण्डेय, प्रिया कुमारी शुक्ला, आदिल अमीन, रहमान मुर्तजा आदि उपस्थित रहे।

Previous articleवर्षो से बंद रास्ते के विवाद का हुआ पटाक्षेप।
Next articleप्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता जीता स्वर्ण पदक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here