2 करोड़ के बदले 8 करोड़ के मामले में दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जाए।
गोराकपुर। सहजनवां।
गोरखपुर दो करोड़ के बदले आठ करोड़ रुपया नकली नोट देने के दो और कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। राजेश यादव और आकाश यादव नाम के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली। साथ ही आरोपितों के पास से 2.45 लाख रुपया बरामद किया गया है। आरोपितों को न्यायालय से जेल भेज दिया।
सहजनवां थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी चंद्रिका निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर जमीन देने के नाम पर दो करोड़ रुपया का धोखाधड़ी का केस अमरजीत बेलदार, सुदामा यादव और वीरेंद्र यादव के खिलाफ दर्ज कराए। जांच में पता चला कि आरोपितों ने दो करोड़ रुपया के बदले आठ करोड़ देने का वादा किए। पहली बार में 50 लाख देने के बाद रुपए नहीं दिए तो फिर जमीन देने का समझौता किया लेकिन कुछ दिन बाद डेढ़ करोड़ रुपया के साथ पीड़ित को बुलाए और फर्जी पुलिस के सहारे डेढ़ करोड़ रुपया लेकर चले गए। जांच में नकली नोट का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बीते 28 अगस्त को आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी और 28.78 लाख नकद और एक चार पहिया वाहन बरामद की थी। एसओ विशाल उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस ने सिकरीगंज थाना क्षेत्र के पुरौली निवासी राजेश यादव के पास से 1.55 लाख और बांसगांव थाना क्षेत्र के रावतपार निवासी आकाश यादव के पास से 90 हजार रुपया बरामद किया। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।















