नियमों को ताक पर रख बाहरी व्यक्ति को बनाया दफ्तर बाबू।
सहजनवा रेंज कार्यालय का है। मामला
गोरखपुर। सहजनवां।
सहजनवा तहसील के वन विभाग का रेंज कार्यालय सीहापार के पास संचालित होता है। वर्तमान समय में वन विभाग के जिम्मेदारों ने नियमों को ताक पर बाहरी व्यक्ति को ही रेंज कार्यालय का दफ्तर बाबू बना दिया।
सूत्रों की माने तो दफ्तर बाबू बना बाहरी व्यक्ति वन विभाग से ही दरोगा पद से रिटायर्ड हुआ है। और वह सिद्धार्थनगर जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है। रेंज कार्यालय की फाइलों को सही करने से लेकर सूचना भेजने और समस्या सुलझाने तक की जिम्मेदारी निभा रहा है। आश्चर्य की बात यह है। कि यह बाहरी व्यक्ति यही कार्यालय में रात्रि निवास भी करता है। बाहरी व्यक्ति से वन विभाग के रेंज कार्यालय में कार्य लेने पर विभाग के अफसरों पर सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि सीएम के फरमान है। कि कोई बाहरी व्यक्ति किसी भी सरकारी कार्यालयों में कार्य नहीं करना चाहिए।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
इस संबंध में रेंजर अखिलेश तिवारी ने कहा कि मनरेगा के तहत कार्य लिया जा सकता है।
इस संबंध में अभियंता वन विभाग डॉ हरेंद्र सिंह का कहना है। कि मामला संज्ञान में आया है। जांच उपरांत विधि कार्रवाई की जाएगी















