गायन एवं वादन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन प्रतिभागियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित।

गायन एवं वादन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
प्रतिभागियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित।

गोरखपुर। यामिनी सांस्कृतिक सामाजिक संस्थान ने गायन एवं बादन प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें सभी प्रतिभागियों की अच्छी प्रस्तुति देख मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान की निर्देशिका गीता सिंह एवं उपनिदेशक सोनिका सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में विष्णु श्रीवास्तव एवं सुमन वर्मा निर्णायक की भूमिका में मौजूद रहे। गायन एवं बादन प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। गायन प्रतियोगिता में अलग-अलग तरह के गीतों की पश प्रस्तुति किया गया। कीबोर्ड, तबला, गिटार , हारमोनियम आदि की प्रस्तुति वादन प्रतियोगिता को देख दर्शक झूम उठे। हारमोनियम पर फिल्मी एवं शास्त्रीय दोनों की धूनों की प्रस्तुति दी गई। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल, सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। निर्णयक मंडल में शामिल सुमन वर्मा, एवं विष्णु श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। संस्थान की निदेशक गीता सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता गोरखपुर में लोगों का संगीत के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए आयोजित की गई।

Previous articleपुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर 30 और 31 को बंद रहेंगे विद्यालय डीएम ने जारी किया निर्देश।
Next articleलखनऊ यूपी में 31 PCS अफसरों के तबादले। PCS शरद चौधरी उपजिलाधिकारी बलिया बनाए गए PCS मंजुल मयंक SDM सुलतानपुर बनाए गए PCS चंद्र प्रकाश गौतम SDM रायबरेली बनाए गए PCS पंकज कुमार SDM अमेठी बने PCS आशुतोष रामप्यारे जायसवाल SDM बिजनौर बने.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here