सूर्या एकेडमी में धूम धाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस।
चतुर्वेदी परिवार की मुखिया चंद्रावती देवी और एकेडमी के प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने फहराया तिरंगा
नौनिहालों द्वारा जश्ने आजादी पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति पर झूमा परिसर,MD डॉ उदय ने किया पुरस्कृत
संतकबीरनगर:-जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में जश्ने आजादी की ऐतिहासिक धूम रही। चतुर्वेदी परिवार की मुखिया चंद्रावती देवी ने अपनी बड़ी बहू और संस्थान की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी के साथ ध्वजारोहण किया। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बेटे अखंड प्रताप चतुर्वेदी और प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव के साथ तिरंगे को सलामी दिया। संस्थान के नौनिहालों की भावपूर्ण देशभक्ति प्रस्तुतियों से समूचा पांडाल झूम उठा। स्वतंत्रता दिवस समारोह का आगाज ध्वजारोहण के साथ हुआ। परिवार की मुखिया चंद्रावती देवी, चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी और संस्थान के युवराज अखंड प्रताप चतुर्वेदी ने मां सरस्वती और संस्थान के संस्थापक स्व पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र के सामने द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने चतुर्वेदी परिवार की मुखिया माता चंद्रावती देवी के साथ मौजूद अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से परिपूर्ण विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल मैनेजमेंट ने छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया। नौनिहालों को संबोधित करते हुए सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत से मुल्क को आजाद कराने में अमर शहीदों ने अपने जान की जो कुर्बानी दिया है वह आज के नौनिहालों के लिए किसी प्रेरणा से कम नही है। डा चतुर्वेदी ने संस्थान के नौनिहालों को देश के अमर शहीदों के त्याग और तपस्या से प्रेरणा लेने की सलाह दिया। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने कहा कि देश की आजादी का जश्न मनाने के पीछे युवाओं और नौनिहालों के भीतर देशभक्ति का जज्बा पैदा करने की मंशा होती है। ऐसे में आज की युवा शक्ति को उन अमर शहीदों के बलिदान को महसूस करते हुए खुद की जिम्मेदारियों को समझ कर देश को विश्व के शिखर पर पहुंचाने का संकल्प लेना होगा।















