जिले के सभी चौराहे पर ITMS के जरिए एक साथ बजा राष्ट्रगान, सिग्नल लाइट्स हुई रेड।

जिले के सभी चौराहे पर ITMS के जरिए एक साथ बजा राष्ट्रगान, सिग्नल लाइट्स हुई रेड।

52 सेकंड के लिए पूरा शहर थमा, लोग सावधान मुद्रा में खड़े हुए

गोरखपुर। देश की आजादी को पूरा देश जोश और खरोश के साथ मना रहा है। देशवासी अपने-अपने तरीके से इसे यादगार बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। पूरे देश से स्वतंत्रता दिवस को मनाया जाने की अनोखी तस्वीर सामने आ रही है। इसी क्रम में गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में भी एक अनोखी पहल की गई।

 

शहर की ट्रैफिक सिस्टम को कंट्रोल करने वाले ITMS इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से आज शहर के तमाम मुख्य चौराहा पर लगे हुए पब्लिक ऐड्रेसिंग सिस्टम से सुबह 9:15 पर राष्ट्रगान को बजाया गया। इस दौरान सभी ट्रैफिक सिग्नल को रेड कर दिया। गया। जो जहां पर खड़ा था वहीं पर थम गया। 52 सेकंड तक राष्ट्रगान बजता रहा लोग राष्ट्रगान को अपनी जगह पर खड़े होकर दोहराते हुए नजर आए। राष्ट्रगान पूरा होने के बाद भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। यह सारी कार्रवाई एक टाइम पर और एक साथ की गई। गोरखपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

Previous articleपुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड पर एसएसपी ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित।
Next articleबहुत तेजी से फोटो वायरल हो रहा है। अयोध्या में थाना राम जन्मभूमि में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बजरंगबली SHO की कुर्सी पर बैठ गए…सैल्यूट तो बनता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here